Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 19:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार
          Headline

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          बलियापुर के ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2026Updated:September 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News: बलियापुर के ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे  नाबालिग गर्भवती किशोरी  के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार किशोरी  ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके ससुर संतोष रवानी नाराज थे। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवती की हत्या की साजिश रची गई और वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने तथा साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया।

          सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार के अलावा मृतका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

          11 सितंबर को मिला था सिर कटा शव

          बलियापुर थाना पुलिस को 11 सितंबर को सूचना मिली थी कि ढांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक युवती का सिर कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बोरे में युवती का सिर भी बरामद किया गया।

          मृतका के पिता संदीप रवानी ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी 9 सितंबर से लापता थी। उसके लापता होने की जानकारी उन्हें दामाद कृष रवानी ने फोन कर दी थी। इसके बाद पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना में हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

          सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से पहुंची पुलिस

          घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से जुड़े सुराग, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी जयराम रवानी, बलियापुर के प्रधानखंता निवासी किशोर महतो, करमाटांड़ निवासी आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार के रूप में हुई है।

          पूछताछ में सामने आयी साजिश की बात

          पुलिस  कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच के दौरान सामने आया कि संतोष रवानी के पुत्र कृष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि यह विवाह संतोष रवानी को मंजूर नहीं था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद को हत्या की साजिश की मुख्य वजह माना जा रहा है।

          पुलिस ने करीब दो बित्ता सात अंगुल लंबे धारदार छुरे के साथ मृतका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपितों की भूमिका की जांच करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

          dhanbad crime news Dhanbad Girl Murder Case प्रेम विवाह हत्या मामला बलियापुर मर्डर केस बलियापुर युवती हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          September 14, 2026

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.