Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 5 November 2026 || 20:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा
          Headline

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार ने नई पहल की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की योजना है। इसके तहत AI असिस्टेंट और AI फैमिली डॉक्टर विकसित किए जाएंगे।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार ने नई पहल की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की योजना है। इसके तहत AI असिस्टेंट और AI फैमिली डॉक्टर विकसित किए जाएंगे। AI फैमिली डॉक्टर को शुरुआती चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की तैयारी है।

          इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रस्तावित प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया।

          स्वास्थ्य कर्मियों का डिजिटल सहायक बनेगा AI

          प्रस्तावित AI असिस्टेंट स्वास्थ्य कर्मियों के डिजिटल सहायक के तौर पर काम करेगा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को उनके कार्य, समय, स्थान, संबंधित लोगों और जरूरी संसाधनों से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही महत्वपूर्ण कार्यों के लिए रिमाइंडर और अलर्ट भी दिए जाएंगे।

          उदाहरण के तौर पर किसी सहिया को टीकाकरण अभियान की तारीख और स्थान की जानकारी देने के साथ यह भी बताया जा सकेगा कि संबंधित क्षेत्र में कितने बच्चों का टीकाकरण होना है और इसके लिए किन तैयारियों की जरूरत होगी। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के काम को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

          मरीजों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सहायक होगा AI फैमिली डॉक्टर

          वहीं, AI फैमिली डॉक्टर आम लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सहायक के रूप में काम करेगा। मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या इसमें दर्ज कर सकेंगे। इसके आधार पर सिस्टम संभावित बीमारी और आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

          हालांकि, बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि AI द्वारा सुझाई गई किसी दवा को तब तक चिकित्सकीय सलाह नहीं माना जाएगा, जब तक पंजीकृत चिकित्सक उसकी मंजूरी नहीं देते। यानी AI की भूमिका डॉक्टर का विकल्प बनने के बजाय स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक सहायता और मार्गदर्शन तक सीमित रहेगी। सरकार की योजना AI फैमिली डॉक्टर को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की है। इसके परिणाम, उपयोगिता और प्रभाव का आकलन करने के बाद इसे पूरे राज्य में लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

          AI Family Doctor Jharkhand AI Health Assistant AI असिस्टेंट स्वास्थ्य कर्मी AI फैमिली डॉक्टर झारखंड Artificial Intelligence in Healthcare Jharkhand AI Health Project Jharkhand AI Health Services झारखंड में AI स्वास्थ्य सेवा झारखंड हेल्थ AI प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.