Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 19:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट
          Headline

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप का शुभारंभ किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  बिहार के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप का शुभारंभ किया। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 24 घंटे, सातों दिन निःशुल्क लाइव शिक्षक सहायता उपलब्ध होगी।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में ‘बिहार विद्या साथी’ महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक का चयन कर वन-टू-वन लाइव संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

          यह सुविधा राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए करीब 75 हजार शिक्षक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे, जो विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। पढ़ाई के दौरान किसी अध्याय या विषय से जुड़ी समस्या होने पर विद्यार्थियों को तत्काल और निःशुल्क समाधान मिल सकेगा।

          कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों में लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड के साथ JEE और NEET की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

          मुख्यमंत्री ने बताया कि प्लेटफॉर्म में आधुनिक AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे विद्यार्थियों को कॉन्सेप्ट लर्निंग और अभ्यास में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को असीमित अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार की योजना भविष्य में इस डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को राज्य के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तारित करने की है।

          सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थी जहां भी हों और जब भी पढ़ाई करें, उन्हें अपने सवालों का जवाब और शिक्षक का मार्गदर्शन आसानी से उपलब्ध हो।

          कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर की छात्राओं जाह्नवी और जिया ने ऐप के इस्तेमाल का डेमो प्रस्तुत किया और इसकी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

          कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी और विद्यार्थी भी कार्यक्रम से जुड़े।

          24x7 ऑनलाइन शिक्षक Bihar Digital Education Bihar Vidya Sathi App JEE NEET तैयारी बिहार Online Teacher Support Bihar बिहार के छात्रों के लिए ऐप बिहार डिजिटल शिक्षा बिहार विद्या साथी ऐप बिहार शिक्षा योजना सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.