Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 23 August 2026 || 19:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान
          Headline

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती के अवसर पर बिहार सरकार राजकीय समारोह आयोजित करेगी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती के अवसर पर बिहार सरकार राजकीय समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में आयोजित समारोह में यह घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान की ओर से किया गया था।

          समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल का योगदान देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनके अथक प्रयासों के कारण मोहनदास करमचंद गांधी चंपारण पहुंचे और किसानों पर अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह का नेतृत्व किया। चंपारण सत्याग्रह ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष को मजबूत किया।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय समारोह के माध्यम से पंडित राजकुमार शुक्ल के योगदान और चंपारण सत्याग्रह के ऐतिहासिक महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महत्वपूर्ण अध्यायों को युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है।

          सम्राट चौधरी ने राज्य में कम बारिश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि कार्य के लिए सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘सहयोग कार्यक्रम’ को सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसके तहत अब तक 6 लाख 42 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 96 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

          उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछले तीन दिनों में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 16 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

          बिहार की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड के अलग होने से पहले संयुक्त बिहार का बजट करीब 6 हजार करोड़ रुपये हुआ करता था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के वित्तीय प्रबंधन से बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। वर्ष 2024 में बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये था, जबकि झारखंड का बजट 1 लाख 39 हजार करोड़ रुपये था।

          कार्यक्रम में पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्मारिका ‘शुक्ल शौर्य’ का लोकार्पण किया। कला और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्पना पटवारी को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल कला शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

          समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग, पंडित राजकुमार शुक्ल के परिजन और स्मृति संस्थान से जुड़े लोग मौजूद रहे।

          Champaran Satyagraha Pandit Rajkumar Shukla Jayanti Samrat Choudhary News चंपारण सत्याग्रह पटना समाचार पंडित राजकुमार शुक्ल जयंती बिहार मुख्यमंत्री राजकुमार शुक्ल योगदान राजकुमार शुक्ल राजकीय समारोह सम्राट चौधरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.