Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 03:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तिरंगे वाली राखी से PM मोदी को संदेश, जवानों के लिए बन रहीं 1000 राखियां,आईआईटियन की नगरी की बेटियों का अनोखा तोहफा
          Headline

          तिरंगे वाली राखी से PM मोदी को संदेश, जवानों के लिए बन रहीं 1000 राखियां,आईआईटियन की नगरी की बेटियों का अनोखा तोहफा

          आईआईटियन की नगरी के नाम से मशहूर गया की पटवा टोली में रक्षाबंधन को लेकर इस बार खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां आईआईटी, जेईई और नीट की तैयारी करने वाली छात्राएं पढ़ाई के साथ देश के जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष राखियां तैयार कर रही हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gaya Ji: आईआईटियन की नगरी के नाम से मशहूर गया की पटवा टोली में रक्षाबंधन को लेकर इस बार खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां आईआईटी, जेईई और नीट की तैयारी करने वाली छात्राएं पढ़ाई के साथ देश के जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष राखियां तैयार कर रही हैं। छात्राओं ने प्रधानमंत्री के लिए तिरंगे के रंगों से सजी स्पेशल राखी बनाई है, जबकि सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भारतीय सेना के एंबलम वाली 1000 से अधिक राखियां तैयार की जा रही हैं।

          छात्राएं पिछले एक सप्ताह से इन राखियों को तैयार करने में जुटी हैं। मोतियों, सितारों, नग और रंग-बिरंगे कांच के मोतियों का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं। छात्राओं का कहना है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवान रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं। कई सैनिक इस दिन अपनी बहनों और परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके लिए राखी भेजकर बहन के स्नेह और सम्मान का एहसास कराना छात्राओं के लिए गर्व की बात है।

          आईआईटी की तैयारी कर रही छात्रा शोभा कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस बार पहली बार तिरंगे वाली विशेष राखी तैयार की गई है। इसके अलावा सैनिकों के लिए भारतीय सेना के एंबलम वाली राखियां बनाई जा रही हैं। छात्राओं ने राखियों को तैयार करने में काफी मेहनत की है, ताकि सैनिक भाइयों तक यह संदेश पहुंच सके कि देश की बेटियां उनके साथ खड़ी हैं।

          छात्रा रिया कुमारी ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान उनके सगे भाई नहीं हैं, लेकिन देश की रक्षा करने वाला हर सैनिक भारतीय बहनों के लिए भाई के समान है। ऐसे वीर जवानों को राखी भेजना उनके लिए खुशी और गर्व का विषय है।

          पटवा टोली में आईआईटी, जेईई और नीट की निशुल्क तैयारी कराने वाली संस्था वृक्ष वी द चेंज के फाउंडर चंद्रकांत पटवारी ने बताया कि छात्राएं पिछले कई दिनों से उत्साह के साथ राखियां बना रही हैं। सैनिकों के लिए तैयार की गई राखियां डाक के माध्यम से अलग-अलग आर्मी कैंपों में भेजी जाएंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तैयार की गई तिरंगे वाली विशेष राखी पीएमओ कार्यालय भेजी जाएगी।

          पटवा टोली पहले से ही अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए देशभर में पहचान रखती है। बुनकरों की इस नगरी से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इंजीनियर बनकर देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब यहां की बेटियां पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना से सैनिक भाइयों के लिए राखियां तैयार कर एक अलग मिसाल पेश कर रही हैं।

          Patwa Toli Rakhi Rakhi for Indian Soldiers Rakhi for PM Modi गया आईआईटियन नगरी गया की खास राखी तिरंगे वाली राखी पटवा टोली की छात्राएं पटवा टोली राखी पीएम मोदी के लिए राखी सैनिकों के लिए राखी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          August 24, 2026

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.