Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 19 August 2026 || 22:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा
          Headline

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          सीजीएल के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल एजेंसी से जुड़ी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद सीजीएल के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रोजेक्ट भवन परिसर में प्रदर्शन किया। शाम को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के बाहर भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। तेज बारिश के बावजूद कर्मचारी प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे।

          प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि सरकार की ओर से अभी केवल परीक्षा रद्द करने की मौखिक घोषणा की गई है। उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना या विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आदेश जारी नहीं होता, वे पहले की तरह अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर नियमित कामकाज करते रहेंगे।

          नौकरी पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन की चेतावनी

          कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी सेवाएं समाप्त करने या कार्यालय में काम करने से रोकने की कार्रवाई की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रोजेक्ट भवन से विधानसभा तक मार्च किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

          कर्मचारियों का कहना है कि उनकी नियुक्ति सीजीएल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई थी। परीक्षा को लेकर पहले विवाद सामने आने के बाद मामले की सीआईडी जांच भी कराई गई थी। उनका दावा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्तियां की गईं। ऐसे में अचानक परीक्षा रद्द कर उनकी सेवा पर असर डालना उचित नहीं है।

          केंद्रीय नौकरी छोड़कर ज्वाइन की थी सेवा

          प्रदर्शन कर रहे कई कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने सीजीएल के माध्यम से झारखंड सरकार की नौकरी पाने के लिए केंद्रीय स्तर की नौकरियां तक छोड़ दी थीं। अब परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा से उनके सामने नौकरी और भविष्य को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है।

          कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई थी तो उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। लेकिन सभी नियुक्त कर्मचारियों को एक साथ प्रभावित करना उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसी भी कार्रवाई से पहले कानूनी और प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट की जाए।

          लिखित आदेश का इंतजार

          कर्मचारियों ने कहा कि वे फिलहाल नियमित रूप से कार्यालय पहुंचकर काम करते रहेंगे। उनका कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक केवल मौखिक घोषणा के आधार पर नौकरी छोड़ना संभव नहीं है।

          प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी सेवा, नियुक्ति और भविष्य को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

          CGL Exam Cancelled Hemant Soren CGL Decision Jharkhand Employee Protest JSSC CGL Employees Protest JSSC CGL परीक्षा रद्द Project Bhawan Protest झारखंड सीजीएल नौकरी विवाद प्रोजेक्ट भवन प्रदर्शन सीजीएल कर्मचारियों का आंदोलन सीजीएल नियुक्त कर्मचारी प्रदर्शन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          August 19, 2026

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          August 19, 2026

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          August 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.