Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 19 August 2026 || 21:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाबूलाल का सरकार पर आरोप, बोले छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार,परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच जरूरी
          Headline

          बाबूलाल का सरकार पर आरोप, बोले छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार,परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच जरूरी

          हेमंत सोरेन सरकार परीक्षा रद्द करने के फैसले के जरिए छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही है। मरांडी ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग शुरू से पूरे मामले की सीबीआई जांच रही है
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड में विवादित प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार परीक्षा रद्द करने के फैसले के जरिए छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही है। मरांडी ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग शुरू से पूरे मामले की सीबीआई जांच रही है और केवल परीक्षाएं रद्द करने से उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

          मरांडी मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट में परीक्षाएं रद्द करने का फैसला तो ले लिया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कौन करेगा।

          परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं : बाबूलाल

          बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार जिस तरीके से परीक्षाओं को रद्द कर रही है, उससे छात्रों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच की जिम्मेदारी अपनी एजेंसियों के माध्यम से ही रखना चाहती है, जबकि छात्रों की मांग सीबीआई जांच की है।

          उन्होंने कहा कि यदि मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से नहीं कराई गई तो आगे कानूनी पेचिदगियां पैदा हो सकती हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ प्रभावित अभ्यर्थी अदालत का रुख कर सकते हैं और वहां जांच एवं साक्ष्यों को लेकर सवाल उठेंगे। ऐसे में पूरी प्रक्रिया फिर उलझ सकती है।

          जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी का लगाया आरोप

          मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि कथित पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और नौकरी के नाम पर पैसे के लेन-देन जैसे आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

          उन्होंने सवाल उठाया कि जेएसएससी के चेयरपर्सन के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। साथ ही उन्होंने उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की, जिन पर पहले की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है।

          सीबीआई जांच तक आंदोलन जारी रखने की अपील

          भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को सभी संबंधित मामलों की जांच तत्काल सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। उनके मुताबिक स्वतंत्र जांच होने पर कथित गड़बड़ी में शामिल लोगों और नौकरी हासिल करने के लिए पैसे देने वालों की भूमिका सामने आ सकती है।

          मरांडी ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी मांग को लेकर सजग रहें और सीबीआई जांच की मांग पर कायम रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश नहीं होता, तब तक पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

          उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा रद्द करने के साथ-साथ कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि छात्रों को वास्तविक न्याय मिल सके।

          Babulal Marandi CBI Inquiry Jharkhand Hemant Soren Government Jharkhand Student Protest JPSC परीक्षा विवाद JSSC CGL परीक्षा JSSC Scam झारखंड परीक्षा विवाद बाबूलाल मरांडी सीबीआई जांच की मांग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          August 19, 2026

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          August 19, 2026

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          August 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.