Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 11 August 2026 || 18:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित
          Headline

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबनवा गांव के समीप कोयले से लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबनवा गांव के समीप कोयले से लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे के बाद डाउन लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

          जानकारी के अनुसार, कोयले से लदी मालगाड़ी बरकाकाना की ओर से सोननगर जा रही थी। गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी सिगसिगी स्टेशन की दिशा में आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान ग्रासिम इंडस्ट्री के समीप सबनवा गांव के पास रिवर्सिबल लाइन पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे अचानक बेपटरी हो गए। घटना के बाद रेलवे महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

          हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों की निगरानी में क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की कोशिश है कि जल्द से जल्द ट्रैक को सामान्य स्थिति में लाकर परिचालन बहाल किया जा सके।

          डालटनगंज के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अप और डाउन की मुख्य रेल लाइनों को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, डाउन लाइन से कुछ दूरी पर मालगाड़ी के कुछ डिब्बे झुके हुए हैं। ऐसे में दूसरे ट्रेनों से संभावित टक्कर के खतरे को देखते हुए रेल परिचालन को लेकर सावधानी बरती जा रही है।

          रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मालगाड़ी के 11 डिब्बे किन परिस्थितियों में पटरी से उतरे।

          हादसे के कारण इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित हुआ है। साथ ही रेलवे को भी नुकसान होने की बात सामने आई है। रेलवे अधिकारी ट्रैक और क्षतिग्रस्त डिब्बों की स्थिति का जायजा लेते हुए बहाली के काम में जुटे हैं।

          इस खबर को भी पढ़ें :14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          11 wagons derailed Barkakana Sonnagar railway section Garhwa Road railway accident goods train derailment Palamu railway news गढ़वा रोड रेल हादसा पलामू रेल हादसा बरकाकाना सोननगर रेलखंड मालगाड़ी बेपटरी सिगसिगी रेलवे स्टेशन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.