Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 8 August 2026 || 23:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव
          Headline

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों ने सरकार से अपनी मांगों पर लिखित जवाब देने की मांग की है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों ने सरकार से अपनी मांगों पर लिखित जवाब देने की मांग की है। सरकार से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीयूष कुमार ने शनिवार को कहा कि लगातार परीक्षाओं में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों से गरीब और मेहनतकश विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। अब इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

          रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में पीयूष कुमार ने कहा कि छात्र-अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं। सरकार की ओर से अब तक लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ मौखिक आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। सरकार को छात्रों की मांगों पर स्पष्ट और लिखित जवाब देना होगा।

          उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांगों में संबंधित जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द करना, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराना और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करना शामिल है। पीयूष कुमार ने आरोप लगाया कि ब्लैकलिस्टेड एजेंसी टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने 14वीं, 13वीं और 11वीं जेपीएससी सीजीएल समेत संबंधित अन्य परीक्षाओं की भी जांच कराने की मांग की।

          पीयूष ने कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आती है, उनकी उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि जांच में प्रशासनिक अनियमितता सामने आती है तो मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। वहीं, वित्तीय अनियमितता मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की गई है।

          छात्र प्रतिनिधि ने परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की भी मांग की। उन्होंने आयु सीमा में छूट देने, परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने तथा नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग रखी। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों का भरोसा बना रहे और किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न हो।

          पीयूष कुमार ने कहा कि परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत सुधार लागू किए जाने की जरूरत है। जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित जवाब नहीं देती, तब तक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर अब केवल मौखिक आश्वासन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          उन्होंने छात्र-अभ्यर्थियों से 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में छात्रों की भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिलेगी और सरकार पर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेने का दबाव बढ़ेगा।

          Demand To Cancel JPSC Exam jharkhand assembly protest Jharkhand Competitive Exam JPSC CBI Probe JPSC Controversy JPSC Exam Irregularities JPSC Student Protest JSSC Controversy Piyush Kumar जेएसएससी विवाद जेपीएससी छात्र आंदोलन जेपीएससी परीक्षा अनियमितता जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग जेपीएससी विवाद जेपीएससी सीबीआई जांच झारखंड प्रतियोगी परीक्षा विधेयक पीयूष कुमार विधानसभा घेराव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          August 8, 2026

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          August 8, 2026

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          August 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.