Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 16:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा
          Headline

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नाबालिक से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में हाई कोर्ट से बरी पूर्व मंत्री राजबल्लव प्रसाद यादव के विरुद्ध बिहार सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पटना हाईकोर्ट से दोषमुक्त हो चुके बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। बिहार सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है। सरकार ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा किया है।

          इस मामले में निचली अदालत ने पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया था। अब बिहार सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

          सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट ने मामले में मौजूद कई ठोस प्रमाणों पर समुचित विचार नहीं किया। सरकार ने महिला चिकित्सक की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया है। याचिका के अनुसार, निचली अदालत के रिकॉर्ड में इस रिपोर्ट की चर्चा नहीं की गई थी और यह रिपोर्ट मुकदमे की संचिका का हिस्सा भी नहीं थी। सरकार का तर्क है कि इसके बावजूद रिपोर्ट को आधार बनाकर दोषमुक्त किया जाना न्यायसंगत नहीं है।

          सरकार ने नाबालिग पीड़िता की उम्र से जुड़े प्रमाण और उसकी गवाही को भी महत्वपूर्ण बताया है। याचिका में कहा गया है कि उम्र प्रमाण पत्र तथा पीड़िता की गवाही को नजरअंदाज करना उचित नहीं था। सरकार की ओर से यह भी दलील दी गई है कि पीड़िता की गवाही को मामले में पर्याप्त महत्व दिया जाना चाहिए था।

          सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई है और अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है। बिहार सरकार की ओर से पूर्व मंत्री की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद नवादा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

          राजबल्लभ प्रसाद यादव की पत्नी विभा देवी भी इस मामले को लेकर राजनीतिक रूप से चर्चा में रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देकर जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर नवादा से विधानसभा चुनाव जीता है। ऐसे में बिहार सरकार द्वारा उनके पति की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

          फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। सरकार की चुनौती के बाद अब हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार रहती है या मामले में आगे कोई नया मोड़ आता है, यह सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद स्पष्ट होगा।

          Bihar Government Supreme Court Former Minister Nawada Minor Rape Case Patna High Court Rajballabh Acquittal Case Rajballabh Prasad Yadav Rajballabh Yadav Supreme Court Supreme Court SLP नवादा पूर्व मंत्री नाबालिग दुष्कर्म केस पटना हाईकोर्ट बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट राजबल्लभ प्रसाद यादव राजबल्लभ यादव सुप्रीम कोर्ट राजबल्लभ रिहाई मामला सुप्रीम कोर्ट SLP
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.