Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 6 August 2026 || 23:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की
          Headline

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा विवाद को लेकर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षा विवाद को लेकर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।

          प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक डॉ. नीरा यादव, उज्ज्वल दास समेत एनडीए के कई विधायक शामिल हुए। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

          विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से राज्य के लाखों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीआईडी जांच के जरिए मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई ही कर सकती है। उन्होंने 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।

          वहीं, विपक्ष के आरोपों पर राज्य सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासनकाल में हुई कथित गड़बड़ियों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिन मामलों की सीबीआई जांच पहले हुई, उनके नतीजे सबके सामने हैं, इसलिए विपक्ष इस मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

          मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की भावनाओं को गंभीरता से समझ रही है और उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले में मंत्रियों की एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी है और आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा।

          जेपीएससी विवाद को लेकर विधानसभा के बाहर शुरू हुई सियासी जंग अब सदन के भीतर भी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर विपक्ष सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है, तो दूसरी ओर सरकार संवाद और जांच के जरिए समाधान निकालने का दावा कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा झारखंड की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बना रह सकता है।

          CBI investigation Hemant Soren Jharkhand Assembly jharkhand politics JPSC Controversy JSSC News NDA Protest जेपीएससी विवाद झारखंड विधानसभा हेमंत सोरेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          August 6, 2026

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          August 6, 2026

          झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली हथियारों समेत गिरफ्तार

          August 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली हथियारों समेत गिरफ्तार

          पैतृक गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार,पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.