Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 20:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
          Headline

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में वर्ष 2024 में हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार तड़के कोडरमा में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विस्फोटक विक्रेताओं  को गिरफ्तार किया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में वर्ष 2024 में हुए विस्फोट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार तड़के कोडरमा में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विस्फोटक विक्रेताओं  को गिरफ्तार किया। एनआईए की टीम ने सुबह करीब 4 बजे कोडरमा और डोमचांच में एक साथ छापेमारी कर विस्फोटक कारोबारी शंकर यादव और महेश कुमार मेहता को गिरफ्तार किया है।

          जानकारी के अनुसार, टीम ने कोडरमा के बतडीहा निवासी शंकर यादव के घर से 16 लाख रुपये नकद और 22 जमीन के दस्तावेज जब्त किए हैं। एनआईए इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा स्थित विस्फोटक मैगजीन में भी तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके बाद मैगजीन को सील कर दिया गया है।

          बांकुड़ा विस्फोट से जुड़ा है मामला

          प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024 में शंकर यादव की फर्म मां दुर्गा इंटरप्राइजेज से धनबाद की एक खदान के लिए वैध कागजात के साथ विस्फोटकों की आपूर्ति की गई थी। आरोप है कि इसी खेप में से कुछ विस्फोटकों को अवैध रूप से मोटरसाइकिल के जरिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा ले जाया जा रहा था। रास्ते में बाइक के इंजन की गर्मी के कारण विस्फोट हो गया, जिसमें चालक जयदेव मंडल की मौत हो गई थी।इस घटना के बाद बांकुड़ा थाने में 8 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज किया गया। बाद में जांच एनआईए को सौंपी गई। जांच के दौरान एजेंसी को विस्फोटकों की सप्लाई का तार कोडरमा से जुड़ा मिला। इसी आधार पर एनआईए ने कोडरमा में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने पुष्टि की कि एनआईए की टीम जिले में कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bankura Blast Case Jharkhand breaking news Koderma News NIA Investigation NIA Raid Koderma कोडरमा एनआईए छापेमारी बांकुड़ा विस्फोट मामला महेश कुमार मेहता विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क शंकर यादव गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.