Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 16 July 2026 || 19:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, नेपाल भागने की फिराक में था
          Headline

          पटना बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, नेपाल भागने की फिराक में था

           राजधानी पटना में चर्चित बंटी यादव अपहरण एवं हत्या कांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया को गुरुवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  राजधानी पटना में चर्चित बंटी यादव अपहरण एवं हत्या कांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया को गुरुवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी।

          इस खबर को भी पढ़ें : क्या AI छीन लेगा नौकरी या देगा नया करियर? जानिए भविष्य की असली तस्वीर

          वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि सात जुलाई 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिली थी। बाद में उसका शव अथमलगोला थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू की।

          जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया नाव के जरिए नेपाल भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने संभावित घाटों पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, जब टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की एक गोली पुलिस वाहन में लगी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

          घायल आरोपी को तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

          एसएसपी ने बताया कि रवीश उर्फ बसिया का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सके। एसएसपी ने बताया कि बंटी यादव और कुख्यात बिसिया के बीच इलाके में वर्चस्व की खूनी जंग चल रही थी।बिसिया हाल ही में शराब तस्करी के मामले में जेल की हवा खाकर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद बिसिया के जेहन में यह वहम बैठ गया था कि बंटी यादव की मुखबिरी के कारण ही उसे जेल जाना पड़ा था। इसी तनाव के चलते दोनों के बीच फोन पर तीखी बहस भी हुई थी, जिसके  साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

          पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar crime Bunti Yadav Murder Case Patna Encounter patna police PMCH Patna Police encounter Ravish Basia अपहरण हत्या मामला नेपाल भागने की कोशिश पटना मुठभेड़ बिहार क्राइम न्यूज बिहार पुलिस
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          July 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता, दो लग्जरी गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

          पलामू में एनएच निर्माण विवाद: महिला ने अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

          पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ने से नए पुल का निर्माण कार्य दूसरी बार रुका

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.