Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 14:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया
          Headline

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड सरकार की झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (जेएसडीएमएस) में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। भाजपा का दावा है कि ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया और बाद में उन्हें दोबारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

          रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में तत्कालीन मिशन निदेशक ने स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी छह कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी देने का दोषी मानते हुए अगस्त 2026 तक के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। इसके बावजूद अक्टूबर 2024 में वर्तमान मिशन निदेशक शैलेंद्र लाल ने कथित तौर पर “लोकहित” का आधार बताते हुए इन कंपनियों को काली सूची से हटाने और उनके लंबित भुगतान जारी करने का आदेश दिया।

          भाजपा के अनुसार, इस अवधि में संबंधित कंपनियों को लगभग 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अजय साह ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में फर्जी बैंक गारंटी मामले में तत्कालीन अधिकारी विनय चौबे के जेल जाने के बाद इन्हीं कंपनियों को दोबारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। उनका कहना है कि करीब दस महीने तक कंपनियों को काली सूची से बाहर रखकर भुगतान किया गया और बाद में फिर से उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

          भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त 2026 में ब्लैकलिस्ट की अवधि समाप्त होने के बाद इन्हीं कंपनियों को फिर से भुगतान किए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि फर्जी बैंक गारंटी मामले में एक विभागीय सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, तो श्रम विभाग के तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

          अजय साह ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा ने यह भी दावा किया कि मामले में शामिल कुछ अधिकारियों को प्रभावशाली स्तर पर संरक्षण प्राप्त है।

          भाजपा ने राज्य सरकार से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे तथ्यों की सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

          Ajay Sah BJP allegations fake bank guarantee jharkhand politics Jharkhand Skill Development Mission (JSDMS) latest jharkhand news Ranchi News Skill Development Mission probe ₹55 crore payment
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          October 24, 2026

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          October 23, 2026

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.