Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 20:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर
          Headline

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:  बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। मामले में बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपित और दो लाख रुपये का इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस बहुचर्चित हत्याकांड में अब तक कुल 12 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहा है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्याम से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा सह-आरोपित सुदर्शन मंडल उर्फ लाल्टू और राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

          एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर लगातार कार्रवाई की। जांच के दौरान मुख्य आरोपित विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की भूमिका सामने आने पर उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के दबाव के बीच उसने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

          पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इन मोबाइलों से मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज सिंह के खिलाफ कदमा थाना में वर्ष 2022 का एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।

          एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल तथा एएसपी ऋषभ त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bistupur DD Bar BJP leader Neeraj Singh DD Bar murder case Himanshu Singh murder case Jamshedpur crime news Jamshedpur Police Jharkhand crime Neeraj Singh arrested SIT investigation Vishwanath Mandal Bodra
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.