Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 21:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार
          Headline

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News :  बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना गया और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार (पटना) की संयुक्त कार्रवाई में करीब 2.91 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले का खुलासा करते हुए एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 47 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल देश के अलग-अलग राज्यों में निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर साइबर ठगी के लिए किए जाने की आशंका है।

          पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव में छापेमारी कर आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क, उससे जुड़े अन्य लोगों और सिम कार्ड के इस्तेमाल की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

          जांच एजेंसियों के मुताबिक, साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना की ओर से गया साइबर थाना को सूचना मिली थी। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम की शिकायतों के विश्लेषण में यह सामने आया कि देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज 22 साइबर शिकायतों में कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है।

          तकनीकी जांच के दौरान यह भी पता चला कि इन मामलों में इस्तेमाल किए गए 11 संदिग्ध मोबाइल नंबर एक ही पीओएस एजेंट के माध्यम से जारी किए गए थे। जांच में इन मोबाइल नंबरों का संबंध गया जिले से जुड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

          छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 47 सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि इन सिम कार्डों को साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था, जिनका उपयोग निवेश, शेयर ट्रेडिंग और अधिक मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने में किया जाता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने सिम कार्ड जारी किए और उनका इस्तेमाल किन-किन राज्यों में साइबर अपराध के लिए किया गया।

          गया पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के निवेश, शेयर ट्रेडिंग, दोगुना मुनाफा या ऑनलाइन कमाई के झांसे में न आएं। अपनी बैंकिंग, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

          47 SIM cards seized Bihar cyber crime Gaya cyber fraud Gaya Cyber ​​Police Station investment scam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          August 26, 2026

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          August 26, 2026

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, सास -बहु के झगड़े में पिता पर मासूम की ह/त्या का आरोप

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.