Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 6 July 2026 || 18:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गया हत्याकांड का खुलासा: शादीशुदा प्रेमिका को ब्लैकमेल बना युवक की हत्या की वजह
          Headline

          गया हत्याकांड का खुलासा: शादीशुदा प्रेमिका को ब्लैकमेल बना युवक की हत्या की वजह

          today post liveBy today post liveJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News :  बिहार के गया जिले में हाल ही में सामने आए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और कथित ब्लैकमेलिंग बनी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। घटना में इस्तेमाल किए गए चार पहिया वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।

          जानकारी के अनुसार, वजीरगंज थाना क्षेत्र के पुनावां गांव स्थित पहाड़ी के पीछे 4 जुलाई की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के हेड मानपुर निवासी रोशन कुमार उर्फ रॉकेट के रूप में हुई थी। रोशन पेशे से चार पहिया वाहन चालक था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

          घटना के बाद मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर वजीरगंज थाना में कांड संख्या 383/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल की जांच की गई और तकनीकी साक्ष्यों व खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच बनाई।

          पुलिस जांच में सामने आया कि रोशन का एक युवती से पहले प्रेम संबंध था। बाद में युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से हो गई, लेकिन इसके बावजूद रोशन कथित तौर पर पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था। युवती के परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

          पुलिस के अनुसार, इसी बात से परेशान होकर आरोपियों ने आपस में योजना बनाई और रोशन को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सावन कुमार और शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग की भी संलिप्तता सामने आने पर उसे निरुद्ध किया गया है।

          गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या की गुत्थी पूरी तरह सुलझा ली है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि केस से जुड़े हर तथ्य को न्यायालय के समक्ष मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Gaya murder case Gaya Police murder following blackmail murder linked to a love affair
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          July 6, 2026

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          July 6, 2026

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          July 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          कोडरमा रेलवे ट्रैक पर लोको रनिंग रूम इंचार्ज का क्षत-विक्षत शव मिला, जांच में जुटी जीआरपी

          भोजपुर सड़क हादसा: मनाली से लौट रहे नवविवाहित दंपति समेत चार की मौत, सोनपुर में पसरा मातम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.