Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 21:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला
          Headline

          नवादा में पति ने की सोती हुई पत्नी की चाकू से गोदकर ह/त्या, बचाने आए साले पर भी जानलेवा हमला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 4, 2026Updated:July 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पत्नी के भाई पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

          मृतका की पहचान चैनपुरा गांव निवासी 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह चंद्रमौली सिंह की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मामला पहले भी न्यायालय तक पहुंचा था और दोनों पक्षों ने बांड भी भरा था। इसके बावजूद विवाद लगातार जारी रहा।

          परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस की मदद से पूजा को उसके मायके लाया गया। आरोप है कि देर रात जब पूजा अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसका पति चंद्रमौली सिंह वहां पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूजा के शरीर पर करीब एक दर्जन गहरे घाव लगे, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

          बहन की चीख सुनकर उसका भाई नीतीश कुमार बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके पेट में भी चाकू मार दिया। दोनों घायलों को तत्काल पावापुरी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल नीतीश कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

          मृतका के पिता उपेंद्र सिंह ने दामाद और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।

          पूजा और चंद्रमौली सिंह की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति की तीन वर्ष की एक बेटी भी है, जिसकी मां की इस दर्दनाक घटना में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर हत्या, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम।

          accused husband arrested Bihar Crime News dowry harassment fatal stabbing husband kills wife murder due to domestic dispute Nawada Crime News Nawada News Puja Kumari murder Warisaliganj murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          August 24, 2026

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.