Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 18:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
          Headline

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          today post liveBy today post liveJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद जहां परिजनों के आवेदन पर शाहपुर थाने में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, वहीं सरकार द्वारा गांव के लोगों और परिजनों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का निर्देश भी दिया गया है। इसके बावजूद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

          इसी क्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचे और मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना।

          मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने प्रशांत किशोर के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या पुलिसकर्मियों द्वारा की गई है और अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

          परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया और बाद में उसे संभालने की कोशिश की गई, उससे साफ प्रतीत होता है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।

          प्रशांत किशोर ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मौत एक सुनियोजित साजिश का परिणाम है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

          उन्होंने यह भी कहा कि भरत तिवारी समाज के मुद्दों को उठाने का काम कर रहे थे और उनकी आवाज को दबाने के लिए यह पूरी घटना घटित की गई। प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द दंडित करने की मांग की।

          भरत तिवारी की मौत को लेकर गांव में अब भी आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bharat Tiwari encounter Bihar political news Bilauti village news Prashant Kishor's Bhojpur visit Shahpur police case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          June 24, 2026

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.