Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 20 June 2026 || 23:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या केस के गवाह को निशाना बनाया, तीन आरोपी हिरासत में
          Headline

          मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या केस के गवाह को निशाना बनाया, तीन आरोपी हिरासत में

          today post liveBy today post liveJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News :  मुजफ्फरपुर, 20 जून। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में वर्ष 2019 के चर्चित हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत कुमार पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें अजीत कुमार को चार गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल अजीत को तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

          जानकारी के अनुसार अजीत कुमार का अपने ही पाटीदारों के साथ करीब 47 बीघा पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के दौरान वर्ष 2019 में दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था, जिसमें अजीत के बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में अजीत कुमार मुख्य गवाह हैं और आरोप है कि उन पर लगातार गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा था।

          बताया जा रहा है कि शनिवार को इस जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों को राजस्व अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना था। जमीन की मापी और संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही थी। इसी सुनवाई से एक दिन पहले हुई गोलीबारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

          घायल अजीत कुमार ने अस्पताल में बताया कि वह रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के 5 से 6 युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, आरोपितों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

          अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शरीर के भीतर एक गोली अब भी फंसी हुई है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

          मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने घायल के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध पड़ोसियों को हिरासत में लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          attack on a witness in a murder case. attack on Ajit Kumar firing over a land dispute Minapur Police Station (Raghopur) Muzaffarpur shooting incident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          June 20, 2026

          नेपाल में बारिश का असर, कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, 7 फाटक खोले गए

          June 20, 2026

          कोचिंग विवाद केस में खान सर को बड़ी राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

          June 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, पीड़ित परिवार से मिलेगी टीम

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          मुजफ्फरपुर में भाई की हत्या केस के गवाह को निशाना बनाया, तीन आरोपी हिरासत में

          नेपाल में बारिश का असर, कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, 7 फाटक खोले गए

          कोचिंग विवाद केस में खान सर को बड़ी राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.