बिहार भाजपा ने जारी की नई प्रदेश टीम, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Bihar News: पटना। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस नई टीम को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नई सूची जारी की। पार्टी के अंदर इसे संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को साधने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है। नई टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा को नियुक्त किया गया है। पार्टी ने प्रदेश मंत्रियों की सूची में भी कई नेताओं को शामिल कर संगठन को व्यापक स्वरूप देने की कोशिश की है।
प्रदेश मंत्री बनाए गए नेताओं में सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की कमान जितेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी विधायक निशा सिंह को दी गई है। किसान मोर्चा का अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, ओबीसी मोर्चा का प्रमोद चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा का सुजीत पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का निरंजन पंजियार थारू और अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मो. महबुल हक को बनाया गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।


