Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 02:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोपालगंज कांड :अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक,वायरल वीडियो मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
          Headline

          गोपालगंज कांड :अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक,वायरल वीडियो मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Gopalganj News: हथियार लहराने और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में सोमवार को  गोपालगंज की एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 30 मई को निर्धारित की गई है। इस मामले में विधायक अनंत सिंह समेत कुल नौ आरोपित नामजद हैं। हालांकि, अदालत ने सभी आरोपितों में से केवल अनंत सिंह को ही राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। अन्य आरोपितों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।

          दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। अदालत में अनंत सिंह की ओर से पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन और गोपालगंज सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत के समक्ष कानूनी तथ्यों और परिस्थितियों का हवाला देते हुए दलील दी कि विधायक के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। दलीलों पर सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन ने अदालत में वायरल वीडियो को एडिटेड बताते हुए कहा कि विधायक को झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

          वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। उन्होंने कहा कि इस केस में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 जोड़ने के लिए आवेदन दिया गया है, हालांकि अदालत ने अभी तक उस आवेदन को स्वीकार नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला 3 मई का है। विधायक अनंत सिंह गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमराव गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बाद में कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग कथित रूप से हथियार लहराते दिखाई दे रहे थे। मामले पर सफाई देते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि उनके कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है और उनके मौजूद रहने के दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

          Stay on Anant Singh's Arrest | Gopalganj MP-MLA Court | Viral Video Case (Bihar) | Case of Brandishing Weapons | JDU MLA Anant Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.