Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 19:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गया जी में नकली दवा फैक्ट्री का खुलासा, किराएदार गिरफ्तार,पूर्व सांसद की बिल्डिंग से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद,कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क
          Headline

          गया जी में नकली दवा फैक्ट्री का खुलासा, किराएदार गिरफ्तार,पूर्व सांसद की बिल्डिंग से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद,कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  बिहार के गया जी  में सोमवार को ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय Ranjit Singh उर्फ रंग सिंह की बिल्डिंग में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कफ सिरप, नींद की गोलियां और अन्य संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं। मामले में किराएदार विकास कुमार मौहरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

          जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद रंजीत सिंह का निधन हो चुका है और उनका बेटा गया सिविल कोर्ट में वकालत करता है। संबंधित बिल्डिंग किराए पर दी गई थी, जहां आरोपी विकास कुमार मौहरी लंबे समय से कथित तौर पर नकली दवाओं का कारोबार चला रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को अचानक छापेमारी की।

          ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं, कफ सिरप और नींद की गोलियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क के जरिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दवाओं की सप्लाई की जा रही थी। बाहर से दवाएं मंगाकर यहां गुप्त रूप से स्टॉक किया जाता था और फिर अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता था।

          https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Video-2026-05-25-at-12.21.56.mp4

          जांच एजेंसियों के मुताबिक, बरामद दवाओं में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है। फिलहाल जब्त दवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। पुलिस और ड्रग विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

          पूछताछ में आरोपी विकास कुमार मौहरी ने खुलासा किया है कि उसने हाल के दिनों में ही दवा निर्माण और सप्लाई का कारोबार शुरू किया था। हालांकि जांच एजेंसियां उसके बयान की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

          इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में लंबे समय से गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन अंदर क्या हो रहा था इसकी किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं थी। खास बात यह भी है कि इसी बिल्डिंग में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी किराए पर संचालित हो रहा है। इस पूरे मामले ने जिले में अवैध दवा कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          बताया जा रहा है कि ड्रग विभाग को पिछले कुछ समय से इस परिसर में संदिग्ध तरीके से दवाओं के निर्माण, पैकेजिंग और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई थी। सोमवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के टीम ने परिसर में छापा मार दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BreakingNews BiharNews FakeMedicine DrugDepartment Gaya DrugRaid GayaNews RanjitSingh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.