बेगूसराय।
पुलिस ने बुधवार को माता भगवती की एक बेशकीमती प्रतिमा रेल थाना गोदाम के समीप से बरामद किया है। प्रतिमा लाल रंग की चुनरी में लिपटी है। प्रतिमा का वजन करीब 1 किलो है। पुलिस जांच में जुट गई।
नगर थाना के प्रभारी ने बताया कि आरपीएफ की सूचना पर भगवती का बेशकीमती प्रतिमा बरामद की गई है। इधर पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद प्रतिमा चांदी की है या अष्टधातु की है। इसके अलावा प्रतिमा के रेल गोदाम तक पहुंचने के सूत्र तलाशे जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि बेगूसराय सहित आसपास के जिलों में प्रतिमा की चोरी की घटना के मामले का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा की आशंका है कि प्रतिमा की चोरी किसी मंदिर से हुई है और प्रतिमा के कहीं ले जा


