Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 17:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 कराई गईं मुक्त
          Headline

          बिहार में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 कराई गईं मुक्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nalanda News:  Nalanda में मानव तस्करी और जबरन आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। Silao थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराये के मकान में छापेमारी कर तीन नाबालिग समेत चार लड़कियों को मुक्त कराया है। इस मामले में आर्केस्ट्रा संचालक और संचालिका सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

          पुलिस के अनुसार, सिलाव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 स्थित एक किराये के मकान में दो आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालित किए जा रहे थे। यहां विभिन्न राज्यों से लड़कियों को लाकर रखा गया था और उनसे कथित तौर पर जबरन नृत्य करवाया जा रहा था। पीड़िताओं को प्रताड़ित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

          यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग Dr. Amit Jain के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक नालंदा के मार्गदर्शन में एएचटीयू टीम, सिलाव थाना, महिला थाना और एसोसिएशन फॉर वॉलेन्ट्री एक्शन की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

          सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने किराये के मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां से तीन नाबालिग और एक बालिग पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी लड़कियों को फिलहाल संरक्षण में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

          पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़कियों को मानव तस्करी के जरिए अलग-अलग स्थानों से लाकर यहां रखा गया था। आरोप है कि उन्हें जबरन आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में नृत्य करने के लिए मजबूर किया जाता था। मामले के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है।

          इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों में भोजपुर जिले के बखोरापुर निवासी रौशनी कुमारी, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नौवडीहा निवासी अनुप कुमार वंशल, नूरसराय थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी पवन कुमार और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कसारडीह निवासी धीरज प्रकाश शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

          इस छापेमारी अभियान में एएचटीयू प्रभारी लालमणि दुबे, साइबर थाना के अधिकारी कुमार उपा सिन्हा, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी और सोहसराय थाना की ब्यूटी कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे। वहीं एसोसिएशन फॉर वॉलेन्ट्री एक्शन के राज्य समन्वयक संतोष दुबे और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में सहयोग किया।

          पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

          Bihar orchestra case minor girls freed Nalanda human trafficking Orchestra trafficking case Silao police raid
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भोजपुर में रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गो/ली

          November 6, 2026

          पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल; एनकाउंटर पर बवाल

          November 6, 2026

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भोजपुर में रामकुमार सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गो/ली

          पटना में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानाध्यक्ष घायल; एनकाउंटर पर बवाल

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.