Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 9 May 2026 || 09:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चा/कू मारकर ह/त्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
          Headline

          ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चा/कू मारकर ह/त्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Siwan News:  बिहार के Siwan जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दूल्हे के चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

          मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव का है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर लक्ष्मीपुर निवासी मनीष कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार अपने भतीजे की बारात लेकर नगई गांव पहुंचे थे, जहां रिशुन साह के यहां शादी समारोह आयोजित था।

          जानकारी के अनुसार, द्वार पूजा की रस्म पूरी होने के बाद बारातियों के मनोरंजन के लिए  जलमासा  में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान देर रात करीब साढ़े बारह बजे फरमाइशी गीत बजाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।

          लेकिन कुछ देर बाद गांव के कुछ युवक दोबारा वहां पहुंचे और अचानक बारातियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने चाकू से हमला शुरू कर दिया, जिसमें मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

          परिजन और बाराती घायल मनीष कुमार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

          इधर, हत्या की खबर मिलते ही दूल्हा पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर नगई गांव पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोग आरोपी के घर के सामने ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

          स्थिति को बिगड़ता देख गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने में लगे हैं ताकि माहौल शांत बना रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar wedding crime death in stabbing Orchestra dispute murder Siwan murder case Siwan wedding procession dispute
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विश्व पक्षी दिवस पर झारखंड मारवाड़ी युवा मंच की सराहणीय पहल, गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहा

          May 9, 2026

          बिहार में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 कराई गईं मुक्त

          May 8, 2026

          Bihar Cabinet Expansion: मंत्रियों ने संभाला कार्यभार,स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में निशांत कुमार, किया बड़ा ऐलान

          May 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          विश्व पक्षी दिवस पर झारखंड मारवाड़ी युवा मंच की सराहणीय पहल, गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहा

          बिहार में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 कराई गईं मुक्त

          Bihar Cabinet Expansion: मंत्रियों ने संभाला कार्यभार,स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में निशांत कुमार, किया बड़ा ऐलान

          झारखंड में हुए उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में 168 आरोपितों को मिली जमानत

          TRE 4 अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,पुलिस कार्रवाई पर भड़के चिराग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.