Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 19:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क
          Headline

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kishanganj News:  जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 515.670 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

          जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी तैयबपुर गांव में बड़े स्तर पर ड्रग्स की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला आसूचना इकाई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार देर रात छापेमारी की।

          छापेमारी के दौरान पुलिस जैसे ही वाहिद नामक व्यक्ति के घर पहुंची, वहां मौजूद पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहवर आलम, रफीक अंसारी और मो. सद्दाम के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में मुख्य सरगना वाहिद और हमीदुल शामिल हैं।

          पुलिस द्वारा की गई तलाशी में भारी मात्रा में हेरोइन के अलावा एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बैंक से जुड़े दस्तावेज और नेपाली करेंसी भी बरामद की गई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि गिरोह का नेटवर्क सीमा पार तक फैला हुआ था।

          प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह ड्रग्स सिंडिकेट नेपाल से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के हैदराबाद तक सक्रिय था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का एक सदस्य हैदराबाद से तकनीकी माध्यमों के जरिए ड्रग्स की डीलिंग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना पुलिस से संपर्क साधा गया है।

          पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही, तस्करों की अवैध संपत्तियों की जांच कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

          इस पूरे मामले में पोठिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.