Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 17:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»गिरिडीह में कुलगो टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा तीन मालवाहक ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग,दो की जलकर मौत
          झारखंड

          गिरिडीह में कुलगो टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा तीन मालवाहक ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग,दो की जलकर मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन मालवाहक ट्रकों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद उनमें आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलगो के पास पहले से दो ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। इन ट्रकों में चालक और खलासी आराम कर रहे थे। इसी दौरान बगोदर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आकर खड़े ट्रकों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

          बताया जा रहा है कि ट्रकों में कोयला और गुड़ लदा हुआ था, जो आग फैलने का कारण बना। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रकों में सो रहे चालक और खलासी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

          मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब आग की लपटें कम हुईं, तब एक ट्रक से दो जले हुए शव बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर मृतकों की पहचान चालक और उपचालक के रूप में की जा रही है।

          घटना की सूचना मिलते ही डुमरी के एसडीएम सुमित कुमार, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि गुड़ लदे ट्रक में खाना बनाने के लिए रखा गया गैस सिलेंडर फटने से आग भड़की होगी।

          पुलिस अब ट्रकों के चेसिस नंबर के आधार पर वाहनों की पहचान करने में जुटी है, ताकि मृतकों की शिनाख्त की जा सके। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


          Jharkhand road accident Kulgo Toll Plaza Accident NH Fire Incident NH आग हादसा Truck Fire Fatality कुलगो टोल प्लाजा दुर्घटना गिरिडीह ट्रक हादसा झारखंड सड़क दुर्घटना ट्रक आग मौत Giridih Truck Accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.