Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रजौली चेकपोस्ट पर पलटी स्कॉर्पियो से खुला राज: कोडरमा -डोमचांच के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी शराब की तस्करी
          Headline

          रजौली चेकपोस्ट पर पलटी स्कॉर्पियो से खुला राज: कोडरमा -डोमचांच के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी शराब की तस्करी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:  जिले में बिहार–झारखंड सीमा पर स्थित रजौली जांच चौकी के समीप सोमवार को  पलटी  स्कॉर्पियों  से बरामद भारी मात्रा में शराब मामले में   न केवल शराब तस्करी के नेटवर्क को उजागर किया, बल्कि सीमा पर मौजूद जांच व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

          जानकारी के अनुसार, रजौली ओवरब्रिज के पास बीएसएनएल कार्यालय के सामने एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से करीब 648 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

          पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो पर BR 01JP 3789 नंबर प्लेट लगी हुई थी। हालांकि, जब इस नंबर की गहराई से जांच की गई, तो यह फर्जी निकला। बाद में वाहन का असली नंबर JH01 GJ 7823 पाया गया, जो झारखंड के डोमचांच निवासी प्रदीप कुमार मेहता के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है। इस खुलासे से यह साफ हो गया कि शराब तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

          इस पूरे घटनाक्रम ने रजौली जांच चौकी की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीमा पर सख्त जांच और पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था है, तो इतनी बड़ी मात्रा में शराब से लदा वाहन आखिरकार जांच चौकी को पार कैसे कर गया। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि कहीं इस मामले में मिलीभगत या भ्रष्टाचार तो नहीं है।

          घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग जांच व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          अब देखना यह है कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या जांच चौकी की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कोई ठोस पहल की जाती है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों का कानून व्यवस्था पर से भरोसा कमजोर हो सकता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #Bihar_Crime_News #Fake_Number_Plates #Liquor_Seized #Rajauli_Checkpost #नवादा_शराब_तस्करी #फर्जी_नंबर_प्लेट #बिहार_क्राइम_न्यूज #रजौली_चेकपोस्ट #शराब_बरामद #Nawada_Liquor_Smuggling
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.