Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 10:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»Prayagraj में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी, 4 मजदूरों की मौत
          देश

          Prayagraj में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी, 4 मजदूरों की मौत

          today post liveBy today post liveMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Prayagraj
          Prayagraj
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदापुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

          रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें, गैस रिसाव बना चुनौती

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए JCB मशीनों की मदद ली जा रही है। इस दौरान कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आईं। गैस की तेज बदबू के चलते रेस्क्यू टीमों को मुंह ढककर काम करना पड़ा।

           घायलों का अस्पताल में इलाज, भीड़ ने किया हंगामा

          घायलों को इलाज के लिए SRN मेडिकल कॉलेज और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर पथराव भी कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

           जर्जर इमारत बनी हादसे की वजह

          प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आदर्श कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में थी। बताया जा रहा है कि करीब 40 फीट ऊंचा और 75 फीट लंबा हिस्सा अचानक गिर गया। यह कोल्ड स्टोरेज करीब 60 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर दोपहर में खाना खाकर आराम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

           मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच के आदेश

          हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और DM मनीष वर्मा मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

           PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समान मुआवजे की घोषणा की और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ammonia gas leak building collapse india cm yogi compensation cold storage tragedy fafamau accident fire brigade rescue industrial accident up labour accident india ndfr rescue operation pm modi relief fund prayagraj cold storage collapse prayagraj latest news sdrf team rescue uttar pradesh news wall collapse prayagraj
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          June 22, 2026

          उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से बिहार लौट रही डबल डेकर बस पलटी, दरोगा समेत 6 की मौत, 21 घायल

          May 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.