Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 13:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पति ने पत्नी को गोली मारकर किया हत्या , घटना में बेटे को कॉल कर दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          पति ने पत्नी को गोली मारकर किया हत्या , घटना में बेटे को कॉल कर दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News:-  नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया स्थित कचहरिया डीह में शुक्रवार को पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गीता देवी (50) के रूप में हुई है, जो कचहरिया डीह निवासी गोपाल मिश्रा की पत्नी थीं। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

          घटनास्थल पर मौजूद मृतक महिला के भाई शम्भु मिश्रा ने बताया कि गोपाल मिश्रा अक्सर नशे में रहता था और आसपास के लोगों से झगड़ा करता था। उनके आक्रामक व्यवहार के कारण परिवार के अन्य सदस्य उनसे मेलजोल नहीं रखते थे। शुक्रवार को लगभग तीन बजे गोपाल ने गीता देवी के सीने में गोली मार दी और फिर ईंट भट्ठा की ओर भाग गया। इस दौरान उसने घटनास्थल से दूर जाने के क्रम में फायरिंग भी की।

          घटना की जानकारी मृतक के बेटे श्रीकांत कुमार और पुत्रवधू को लगी। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी, बहन और मां के साथ गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बुधुआ गांव में अपने पैतृक घर में रहते थे। शुक्रवार को पिता ने बेटे को रजौली बुलाया और आधे घंटे बाद उन्होंने बेटे को कॉल कर बताया कि मां को गोली लगी है और तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। जब बेटे और बहु हरदिया पहुंचे, तो मां को मृत पाया।

          पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा। एएसआई सुरेन्द्र यादव और एसआई पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी जुटाई।

          रजौली थाना प्रभारी सह एसआई अजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल नवादा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

          इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व सतर्कता बढ़ा दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गोपाल मिश्रा गोलीबारी नवादा पत्नी हत्या फरार आरोपी नवादा महिला मृतक गोली लगना रजौली थाना हत्या मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.