Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 10:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रशांत किशोर ने एनडीए नेताओं पर लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्रियों पर पीके का हमला
          Headline

          प्रशांत किशोर ने एनडीए नेताओं पर लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्रियों पर पीके का हमला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना में प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के चार बड़े नेताओं पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आना चाहिए।

          सबसे पहले उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को निशाने पर लिया। पीके ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट (नं. 1499000141819) में वर्ष 2019 और 2020 में दो करोड़ 12 लाख रुपये जमा हुए, जबकि इसकी वैध जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। पीके ने सवाल उठाया कि जब मंत्री ने पिता से केवल 25 लाख का कर्ज लेने की बात कही थी, तो पत्नी के खाते में इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसे घोषित क्यों नहीं किया गया?

          इसके बाद प्रशांत किशोर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी ने अलग-अलग नाम और पहचान का इस्तेमाल किया और उनकी शैक्षिक योग्यता भी संदिग्ध है। पीके ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक में उनकी उम्र और शैक्षिक डिग्री को लेकर सवाल उठे। इतना ही नहीं, उन पर 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या में शामिल होने का आरोप भी रहा। पीके ने तंज कसा कि “बिना मैट्रिक पास किए यह डी.लिट. कैसे हो गए?”

          इसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी शांभवी चौधरी और निजी सचिव योगेंद्र दत्त के नाम पर करोड़ों की जमीन खरीदी। पीके ने खुलासा किया कि शांभवी चौधरी की सगाई के बाद मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की जमीनों की खरीद हुई। उन्होंने पूछा कि आखिर इस ट्रस्ट से अशोक चौधरी और उनके परिवार का क्या संबंध है, जब ट्रस्ट से जुड़े लोगों के अकाउंट से उनकी पत्नी के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए।

          भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पीके ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेतिया स्थित उनके परिवार के पेट्रोल पम्प के जरिए नगर निगम से करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान लिया गया। पीके ने दावा किया कि नगर निगम की सफाई गाड़ियों के बिल में गड़बड़ी कर लगभग पांच करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इतना ही नहीं, फ्लाइओवर का निर्माण भी वर्षों तक रोका गया ताकि पेट्रोल पम्प की बिक्री प्रभावित न हो।पीके ने साफ कहा कि भाजपा और एनडीए भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन उनके अपने नेताओं के खिलाफ ही सबसे ज्यादा सबूत मौजूद हैं। जनता को असली चेहरा जानना चाहिए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, उपाध्यक्ष वाईवी गिरी, वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी, एमएलसी अफाक अहमद और अन्य नेता मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ashok Chaudhary land scam Mangal Pandey wife account scam Prashant Kishore corruption allegations Samrat Chaudhary fake degree case Sanjay Jaiswal petrol pump scam अशोक चौधरी जमीन घोटाला प्रशांत किशोर भ्रष्टाचार आरोप मंगल पांडेय पत्नी अकाउंट घोटाला संजय जायसवाल पेट्रोल पम्प घोटाला सम्राट चौधरी फर्जी डिग्री मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.