Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 18:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साधु बनकर ठगों ने महिला से लाखो के नकदी और गहने लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस कर रही जाँच
          Headline

          साधु बनकर ठगों ने महिला से लाखो के नकदी और गहने लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस कर रही जाँच

          today post liveBy today post liveSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:-  जिले में अपराधियों ने ठगी की एक नई वारदात को अंजाम देकर लोगों को हैरान कर दिया। साकची थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी रोड पर दो ठगों ने साधु का वेश धारण कर मानगो सहारा सिटी की रहने वाली महिला अनीता ईश्वर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने और नकदी ठग लिए। घटना उस समय हुई जब अनीता ईश्वर अल्ट्रासाउंड जांच के बाद आम बागान स्थित एक दुकान पर रुकी थीं और फिर टेंपो पकड़कर घर लौटने लगीं। ठाकुरबाड़ी रोड स्थित कंचन होटल के पास एक साधु बने ठग ने उन्हें रोककर कहा कि गहने पहनकर चलना अशुभ और खतरनाक है। महिला ने पहले उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन तभी उसका दूसरा साथी आ पहुंचा और साधु की बात को सही बताते हुए महिला को गहने उतारकर पर्स में रखने की सलाह दी।

          महिला दोनों की बातों में आ गई और अपने गले की चेन व कंगन उतारकर पर्स में रख लिए। इसके बाद जब वह टेंपो पर बैठने लगीं, तो एक ठग ने मदद के बहाने पर्स पकड़ने की बात कही। महिला ने पर्स उसे थमा दिया और जैसे ही टेंपो आगे बढ़ा, ठग पर्स लेकर मौके से फरार हो गया।

          पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपये के गहनों के अलावा एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद भी थे। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

          ठगी की शिकार महिला ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और अजनबी लोगों से सतर्क रहें।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अनुसूचित जनजाति महिला से गहने चोरी रांची झारखंड क्राइम न्यूज़ साकची ठगी वारदात साधु बनकर ठगी सीसीटीवी में ठग पकड़े गए
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          June 14, 2026

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          छपरा की दिव्यांशी सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए से वायुसेना में कमीशन पाने वाली पहली महिला कैडेट बनीं

          कोयले की तलाश में मौत का सामना, रामगढ़ में अवैध खदान में दम घुटने से 4 की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.