Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 23:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजा नहीं मिलने पर किया सड़क जाम, महिलाओं ने झाड़ू लेकर किया प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
          Headline

          बिहार में बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजा नहीं मिलने पर किया सड़क जाम, महिलाओं ने झाड़ू लेकर किया प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

          today post liveBy today post liveSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:-  बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को भागलपुर-साहिबगंज एनएच-80 को जाम कर दिया। एकचारी थाना क्षेत्र के भोलसर पंचायत के करीब 500 ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर उतर आए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज महिलाओं ने झाड़ू लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

          प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि वे बाढ़ प्रभावित इलाके में रहते हैं, लेकिन सरकार की ओर से घोषित अनुग्रह (जीआर) राशि अब तक उन्हें नहीं दी गई। ग्रामीण महिला कविता देवी ने बताया कि भोलसर पंचायत के तीन गांवों के लोग इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया, लेकिन परिवारों को अब तक किसी तरह की सरकारी मदद नहीं मिली। कई बार अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

          ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता रहा, लेकिन राहत राशि बांटने में लापरवाही बरती जा रही है। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। इस दौरान आक्रोशित लोग सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

          जाम की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। कहलगांव डीएसपी को भी घटना की जानकारी दी गई, हालांकि वे मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों को शांत करने पहुंचे, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा राशि देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

          उल्लेखनीय है कि एनएच-80 एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो भागलपुर को झारखंड के साहिबगंज से जोड़ता है। इस रास्ते के बाधित होने से वाहन चालकों और यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनएच 80 भागलपुर जाम भागलपुर प्रशासन विरोध भागलपुर बाढ़ पीड़ित जाम भोलसर पंचायत प्रदर्शन मुआवजा राशि विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.