Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 19:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत
          Headline

          प्रेम प्रसंग में शिक्षक की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत

          today post liveBy today post liveAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Darbhanga News:-  दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद ने एक शिक्षक की जान ले ली। मधपुर टोला सोनपुर प्राइमरी स्कूल के उप प्रभारी हेडमास्टर एवं बीएलओ राजेश कुमार ठाकुर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है।

          जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर राजेश कुमार ठाकुर बीएलओ का काम निपटाने घर से निकले थे। इसी दौरान सुनसान जगह पर घात लगाए बदमाशों ने उनके सीने और पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजेश ठाकुर हिम्मत दिखाते हुए करीब दो किलोमीटर बाइक चलाकर अपने स्कूल के गेट तक पहुंचे और साथियों को बताया कि उन्हें गोली मारी गई है।

          सहकर्मी शिक्षकों ने तुरंत उन्हें पंडौल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें दरभंगा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

          मृतक के भाई मुकेश कुमार ठाकुर ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आशंका जताई कि राजेश का प्रेम प्रसंग उसी स्कूल की एक विवाहित शिक्षिका से था। आरोप है कि शिक्षिका के पति ने पहले ही धमकी दी थी और संभव है कि हत्या उसी ने करवाई हो।

          इस मामले में सकतपुर थाना अध्यक्ष अरविंदर कुमार ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

          बेता थाना की देखरेख में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटना ने न केवल मृतक के परिवार बल्कि पूरे शिक्षक समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          दरभंगा पुलिस जांच दरभंगा शिक्षक हत्या प्रेम प्रसंग हत्या राजेश ठाकुर गोलीकांड विवाहित शिक्षिका विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.