Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 15:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना पुलिस ने पुलिस ने कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली के बाद दबोचा, 20 से ज्यादा मामलों में वांछित है विजय सहनी
          Headline

          पटना पुलिस ने पुलिस ने कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली के बाद दबोचा, 20 से ज्यादा मामलों में वांछित है विजय सहनी

          today post liveBy today post liveAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:-  पटना पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय सहनी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और इसके लिए उसने हथियार भी छुपा रखा था। जब पुलिस टीम हथियार बरामदगी के लिए पहुंची तो उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दो गोलियां चलाईं, जो उसके पैरों में जा लगीं।

          एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस के कुछ जवान भी हल्की चोटिल हुए हैं। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

          विजय सहनी पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार फरार चल रहा था। पूछताछ के दौरान उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने माना है कि इस साल हुए होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड में उसकी संलिप्तता थी। इसके अलावा ओडिशा और झारखंड के धनबाद में हुई बैंक डकैती में भी उसका हाथ रहा है।

          एसएसपी ने बताया कि विजय सहनी पटना समेत कई जिलों में सक्रिय था और उसका आपराधिक नेटवर्क काफी फैला हुआ था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और आखिरकार मुठभेड़ के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई।

          पुलिस अब उससे जुड़े नेटवर्क और अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और कई अनसुलझे मामलों की गुत्थी भी सुलझने की संभावना है।

          कुख्यात अपराधी बिहार धनबाद बैंक डकैती आरोपी पटना अपराधी गिरफ्तारी पटना पुलिस मुठभेड़ विजय सहनी गिरफ्तार होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.