Nawada News:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित समारोह में जीएसटी जमा करने में जिले में प्रथम स्थान पाने वाली अंजलि इंटरप्राइजेज की मालकिन रेशमा सिन्हा को बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने सम्मानित किया।
करीब 10 वर्षों से सफलतापूर्वक व्यवसाय चला रहीं रेशमा ने साबित किया है कि महिलाएं व्यवसाय जगत में भी नई ऊंचाइयां छू सकती हैं। प्रभारी मंत्री ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य उद्यमियों के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर व्यवसायी दाऊद खान और अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।


