बेगूसराय।
जिले के सिंघौल ओपी क्षेत्र के उलाव में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट पीट कर मार डाला। मृतका की पहचान सुभाष साह की पत्नी नीतू देवी के रूप में की गई है। जबकि मारा गया आरोपी की पहचान मचहा गांव निवासी जाटो सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जाटो सिंह लगातार रास्ते के लिए जमीन देने का दबाव सुभाष साह पर बना रहा था। पर सुभाष साह अपनी जमीन से रास्ता देने को राजी नहीं था। घटना के दिन मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे जाटो सिंह वहां आया और रास्ते के लिए जमीन देने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर जाटो सिंह ने सुभाष साह की पत्नी को सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी ,इससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुॅची पुलिस ने मामले को जमीन विवाद होने से इनकार किया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि जाटों सिंह बकाया पैसा लेने सुभाष साह के घर आया था जिसको लेकर को हुए विवाद में उसने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
