Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 15:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सेना का श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव,पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सहित लश्कर के तीन टॉप आतंकी ढेर
          Headline

          सेना का श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव,पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सहित लश्कर के तीन टॉप आतंकी ढेर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          New Delhi News:-  श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में रविवार रात से चल रहे ऑपरेशन महादेव के तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में वह मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम नरसंहार में मुख्य भूमिका निभा चुका था।

          भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि ऑपरेशन श्रीनगर के हरवान इलाके में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका देने के बाद मुठभेड़ शुरू की।

          मारे गए आतंकियों में लश्कर का मोस्ट वांटेड हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना की स्पेशल फोर्स का पूर्व सैनिक था, जिसे भारत में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

          सूत्रों के मुताबिक, हाशिम मूसा ही अप्रैल में हुए पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 25 नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की निर्मम हत्या की गई थी।

          सेना के अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ अब भी जारी है और कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है और ड्रोन व थर्मल इमेजिंग उपकरणों की मदद से जंगल को खंगाला जा रहा है।

          ऑपरेशन महादेव को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने कहा है कि किसी भी हालत में आतंकियों को भागने नहीं दिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Operation Mahadev Srinagar encounter Hashim Musa Lashkar Pahalgam attack terrorists Encounter in Dachigam forest
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.