Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 13 July 2026 || 06:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सड़क पर झूल रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन जिंदा जले
          Headline

          सड़क पर झूल रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन जिंदा जले

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Balaghat(Madhya pradesh) :- बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोग जिंदा जल गए। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और बाइक से देवलगांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, बिजली कंपनी का अमला और लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

          मंगलवार सुबह करीब 8.30 ग्राम सर्रा निवासी सेवक पुत्र प्यारेलाल पांचे (30 वर्ष) अपनी पत्नी रेणुका पांचे (28 वर्ष) और भतीजा भोजराज पुत्र यादोराव पांचे (28 वर्ष) तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव से ग्राम देवलगांव मंदिर में पूजन-अर्चन करने जा रहे थे। इस दाैरान नेवरवाही और सर्रा सड़क मार्ग पर जंगल के बीच में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे पेड़ की एक शाखा 11 केवी लाइन के तार गिरने से झूल रही थी। बिजली का झूलता हुआ तार बाइक के हैंडल में फंसने से हादसा हुआ और आग लग गई। इस दौरान तीनाें की माैके पर ही जिंदा जलकर माैत हाे गई। घटनास्थल पर लोग जब तक लोग पहुंचते तब तक तीनों जल चुके थे।

          घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हाईटेंशन लाइन का तार दिखाते हुए नाराजगी जताई। हादसे की जानकारी मिलने पर लांजी थाना पुलिस, विद्युत विभाग का अमला के अलावा लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। तीनों के शव ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के लिए तीनों शव को लांजी भिजवा दिया गया।

          सर्रा गांव के पूर्व सरपंच चुन्ने लाल हरदे ने कहा कि शव करीब एक घंटे तक आग में झुलसते रहे। बताया कि सेवकराम हैदराबाद में मजदूरी करते थे। बरसात के दौरान खरीफ सीजन में खेती के लिए घर लौटे थे। उनकी एक बेटी है। भोजराज, सेवकराम के चाचा का लड़का था। उसकी दो बेटियां हैं। कई बार इलाके में झूलते बिजली के तारों और जर्जर खंभों की शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

          एसडीएम कमल चंद्र सिंहसार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की एक डाली गिर गई। इससे तार टूटकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान मंदिर जा रहे लोगों की बाइक उसमें उलझ गई। बिजली चालू होने की वजह से बाइक में आग पकड़ ली। बाइक सवार तीनों लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली कंपनी की ओर से मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। लांजी

          थाना प्रभारी विभेंदु टांडिया ने बताया कि इलाके में मंगलवार सुबह तेज आंधी आई थी। लगातार बारिश हो रही है। बिजली सप्लाई बंद करा दी गई है। हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

          लांजी बिजली विभाग के जेई अविनाश देशमुख ने बताया कि रात से हो रही बारिश के कारण जंगल क्षेत्र में पेड़ की बड़ी डाली टूटकर नीचे 11 केवी की लाइन पर गिरी। जिससे तार टूटकर नीचे आ गया था। जिस जगह यह हादसे हुआ वह मोड़ एरिया होने से तार दिखाई नहीं दिया होगा, जिस कारण वह तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद तार को जोड़ने का काम जारी है। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री दीपक उईके ने बताया कि कंपनी की ओर मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Balaghat high tension accident bike rider burnt electricity department negligence Lanji electric current death power wire accident Madhya Pradesh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          July 12, 2026

          बहरागोड़ा में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पन्ना किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          July 12, 2026

          भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल

          July 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जेएसडीएमएस में 55 करोड़ भुगतान पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा ब्लैकलिस्ट कंपनियों को नियमों के विपरीत अस्थायी रूप से काली सूची से हटाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया

          बहरागोड़ा में अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेढ़ करोड़ का पन्ना किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

          भागलपुर में जनाजा ले जाते समय बड़ा हादसा, हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन घायल

          वैशाली में रास्ते के विवाद में आर्मी जवान और पिता की गो/ली मारकर ह/त्या,आरोपी फरार

          मधेपुरा बीआरसी में शराब पार्टी करते दो शिक्षक निलंबित , तीन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.