Bettiah News:- पड़ोसी देश नेपाल घूमने के बहाने लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
एस एस बी की मानव तस्करी रोधक इकाई ने कार्रवाई कर आरोपी वैशाली जिले के कटहरा थाने के चपही गांव निवासी मुन्ना सिंह उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के बाद पूर्वी चंपारण बालिका गृह भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। गौरोल के एक गांव की लड़की को गांव के ही विकास कुमार ने नेपाल घूमाने का झांसा देकर बुलाया था, किशोरी उसके साथ ट्रेन से निकली, रास्ते में मुन्ना सिंह के मिलने पर, विकास ने नेपाल के वीरगंज में मिलने की बात कह लड़की को ले गया। जहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


