मधुबनी।

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र लदनिया थाना में गुरुवार की मध्य रात एक शिक्षक दंपति की नृशंस हत्या कर दी गई। दंपति की हत्या गुरुवार की रात सोए अवस्था में गोली मारकर की गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने मृतक राजीव कुमार साह के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं उनकी घायल पत्नी रेनू कुमारी को गंभीर अवस्था में में लदनिया सीएससी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्याकांड को लेकर पुलिस द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है। मृतका रेनू कुमारी गांव के बगल स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआ में पंचायत शिक्षिका थी। घटना का कारण घरेलू अंदरूनी कलह व जमीनी विवाद बताया गया है। हत्या में शक की सुई मृतक के भाई, माता-पिता सहित अन्य परिवारों पर जा रही है। इस बाबत मृतका के भाई पिपराही गांव निवासी मनोज कुमार शाह के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में मृतक राजू कुमार साह के पिता छेदी साह, माता बीना देवी, भाई संजय कुमार साह एवं उनकी पत्नी रूणा देवी को नामजद किया गया है।