Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 09:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»मुख्यमंत्री ने की विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मशाल जलाकर किया शुभारंभ
          Uncategorized

          मुख्यमंत्री ने की विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मशाल जलाकर किया शुभारंभ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सात उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये सलाना की छात्रवृत्ति प्रदान की। बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ राज्य सरकार की खेल और खिलाडियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता के अनुरूप अत्यंत महत्वपूर्ण और महात्वाकांक्षी योजना है।

          इसका मूल उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है। इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों तथा स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है ताकि वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें।

          इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 40 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी इस खोज प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिये एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल खेल विधा में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।

          एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल है। यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों के लिए आयोजित की जायेगी। बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, एससीईआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
          इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विभिन्न स्तर के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ई-सर्टिफिकेट देने के साथ ही कुल 10 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार भी खिलाड़ियों के बीच वितरित किया जायेगा। इसके अलावा प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल किट (बैग, टी शर्ट, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स आदि) प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।

          इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 600 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 400 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया
          जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जायेगा, जबकि राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने खिलाड़ी को 2000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Sports Scholarship Scheme Bihar Sports Talent Search Competition Chief Minister Nitish Kumar
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

          July 1, 2026

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.