Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»चुनाव»झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे मिली कौन सी सीट
    चुनाव

    झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे मिली कौन सी सीट

    today post liveBy today post liveOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। प्रमुख चेहरों में जामताड़ा विधानसभा सीट से ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, लोहरदगा सीट से वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, रामगढ़ से ममता देवी और जमशेदपुर ईस्ट से डॉक्टर अजय कुमार का नाम शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा इरफान अंसारी की हो रही है, क्योंकि वह इस सूची में इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हैं। इरफान अंसारी मौजूदा झारखंड सरकार में मंत्री भी हैं और उन्हें एक बार फिर से जामताड़ा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है।

    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ ही घंटों बाद इस सूची को जारी किया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, केशव महतो और झारखंड के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी है।

    गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे गतिरोध के बावजूद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इंडिया गठबंधन में कौन से घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 19 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राज्य की 81 में से 70 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी, जबकि बाकी सीटें राजद और वाम दलों के लिए छोड़ी जाएंगी। इस फैसले के बाद राजद ने नाराजगी जताई थी और सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने की धमकी दी थी।

    कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि 23 अक्टूबर तक सीटों के बंटवारे की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन धनबाद, बोकारो, और पाकुड़ जैसी कुछ सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी ने जल्द ही इन सीटों पर भी नामों की घोषणा करने का भरोसा दिलाया है।

    बीजेपी ने पहले ही 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी थी। सरायकेला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जो JMM छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, को टिकट दिया गया है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को धनवार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.