Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 06:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh News: बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के धक्के से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,ड्राइवर सस्पेंड
          Headline

          Ramgarh News: बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के धक्के से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम,ड्राइवर सस्पेंड

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 5, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh News:  जिले के गोला थाना क्षेत्र में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के धक्के से हुई मौत का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार की शाम अजीत हेंब्रम (27 ) और सागर हेंब्रम (20 ) की लाश गोला पहुंची तो ग्रामीणों ने लाश के साथ ही थाना परिसर के बाहर सड़क जाम कर दिया। मृतक अजीत हेंब्रम के पिता बिरगु मांझी और सागर हेंब्रम के पिता होपन मांझी के साथ सैकड़ो ग्रामीण सड़क पर उतर गए। वे लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बिरगु मांझी ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी ग्रामीण कर रहे थे। ताकि उनके परिवार की सहायता हो सके। ग्रामीणों का कहना था कि अजीत और सागर ही अपने घर में कमाने वाले व्यक्ति थे। उनका घर बड़ी मुश्किल से चलता था। जिस तरह से उन दोनों की हत्या हुई है, उससे उनके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है।

          प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करती है और उनकी मांगों पर अमल नहीं करती है, तब तक सड़क जाम रहेगा। गोला थाना के बाहर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। जिसकी वजह से रामगढ़- बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पूरी तरीके से जाम हो गया है। भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी हैं। समाचार लिखे जाने तक पिछले तीन घंटे से सड़क जाम है। जिसकी वजह से आम लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

          जानकारी के अनुसार गोला-रजरप्पा रोड में शुक्रवार की देर रात दो बाइक से अवैध कोयला लेकर दो तस्कर जा रहे थे। बंदा गांव के पास उन दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त मिली और वे गंभीर रूप से घायल थे। उन दोनों की पहचान हेसापोड़ा पंचायत के भूभई गांव निवासी अजीत हेंब्रम और सागर हेंब्रम के रूप में हुई। अजीत और सागर दोनों चचेरे भाई थे। एक कोयला तस्कर अजीत हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि सागर हेंब्रम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे दोनों गांव की तरफ से ही अवैध कोयला लेकर निकले थे।

          घटनास्थल पर फोर व्हीलर गाड़ी के टूटे-फूटे पार्ट्स पाए गए हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने इस घटना में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के शामिल होने बात कही है। इस मामले में अजीत हेंब्रम के पिता बिरगु मांझी ने गोला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से अजीत और सागर को टक्कर मारे जाने की बात लिखी गई है।

          ग्रामीणों से मिलने पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी

          घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी गोला पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी बात की। उन्होंने पुलिस की गलत गतिविधियों की ओर इशारा किया और कहा की वसूली के दौरान भागने के क्रम में दोनों युवकों की जान चली गई है। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस घायलों को अस्पताल न पहुंचाकर खुद भाग गई, यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस रात के अंधेरे में कोयला और बालू तस्करों से वसूली करती है, जिसका नतीजा आज सामने आया है। दो युवकों की मौत और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना के बाद पूर्व विधायक ममता देवी भी गोला थाना पहुंची। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की और उन्हें सरकार के प्रावधानों के अनुसार पूरा मुआवजा दिलाने की बात कही।

          रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीसीआर वैन नंबर 9 के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। पीसीआर वैन नंबर 9 से ही दुर्घटना हुई है, जिसमें दोनों युवकों की जान चली गई। उस वैन के चालक को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

           

          coal smuggling by bike Gola police station area Police patrol vehicle
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.