Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 03:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»झारखंड में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज; प्रदेशभर में नेताओं की तैनाती, भाजपा पर जमकर निशाना
          चुनाव

          झारखंड में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज; प्रदेशभर में नेताओं की तैनाती, भाजपा पर जमकर निशाना

          today post liveBy today post liveOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          कांग्रेस पार्टी ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रमंडलवार नेताओं को जिम्मेदारी दी है। कुल पांच प्रमंडलों के लिए छह टीमों का गठन किया गया है, जो प्रदेशभर में जनसंवाद के माध्यम से जनता को पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगी।

           

          नेताओं की तैनाती और मॉनिटरिंग

          अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय पूरी गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के वरिष्ठ नेता विभिन्न प्रमंडलों में जाकर जनसंवाद कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि पहले चरण में कोल्हान प्रमंडल की बागडोर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संभाली है। इसके अलावा पलामू प्रमंडल के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, उत्तरी छोटानागपुर के लिए सुबोधकांत सहाय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचु और संताल परगना के लिए सांसद सुखदेव भगत को जिम्मेदारी दी गई है।

           

          अभियान की शुरुआत: जनता से सीधा संवाद

          चार अक्तूबर को बोकारो, रामगढ़, मनिका, रांची के कांके और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान प्रारंभ किया। वहीं पांच अक्तूबर को चाईबासा, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, कोलेबिरा और डालटनगंज में कांग्रेस नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बलमुचु राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में पहुंचे और जनता के बीच भाजपा की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डेढ़ दशक से अधिक समय तक सत्ता में रहकर झारखंड के जल, जंगल और जमीन को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया, जिससे यहां के संसाधनों का बेतहाशा दोहन हुआ।

           

          महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों का बखान

          डॉ. बलमुचु ने बताया कि महागठबंधन सरकार ने झारखंड की बेटियों के लिए मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाएं लाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया है। प्रदेश के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

           

          विधानसभावार प्रभारी नियुक्त

          कांग्रेस ने अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए विधानसभावार प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रखंड और मंडल स्तर पर समन्वय स्थापित कर बूथ कमेटियों को सुदृढ़ करें और जन संवाद कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Election Jharkhand News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड शराब घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए रोहित उरांव, आज पूछताछ, कल रामेश्वर उरांव होंगे पेश

          July 6, 2026

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.