दरभंगा
दरभंगा – समस्तीपुर रेलखंड पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से चार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना अल्लपट्टी गुमटी के निकट हुई। मृतक सभी युवक दीपावली की सामान खरीद कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उल्लेखनीय हो कि दोनार चौक से बेनीपुर की ओर जाने वाले रास्ते में अल्लपट्टी फाटक है। ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद किए जाने से वहां लंबा जाम लग जाता है। जाम की स्थिति में लोग फाटक के नीचे से निकलने लगते हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

