पटना।
चुनाव के दूसरे चरण में बॉलीवुड अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी व दोनों बेटों के साथ मंगलवार को मतदान किया। मतदान के बाद बिहारी बाबू ने कहा कि चुनाव के दौरान ईवीएम पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतदान से साफ है कि बिहार में तेजस्वी की सरकार बन रही है। मगर ईवीएम को लेकर चौकन्ना रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गत चुनाव में 300 नतीजे पेंडिंग थे। उस दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।


