पटना।
शोषित समाज दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन सोमवार को दिल्ली में हो गया। वे 87 वर्ष के थे। वे महज पांच दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पुत्री सुचित्रा सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की पत्नी है। इनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि सतीश प्रसाद सिंह के नाम बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड है। कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने के कारण वर्ष 1967 में बिहार में गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। तब महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, पर 330 दिनो के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद सतीश प्रसाद सिंह पांच दिनो के लिए मुख्यमंत्री बने थे।

