पटना।
बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बाद भी लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आक्रमण जारी है। गुरुवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर मुंगेर गोली कांड को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ वह राज्य के महिषासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही है। बिना आदेश के गोली नहीं चल सकती।
चिराग ने कहा है कि राज्य के महिषासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख को करेंगे। चिराग ने कहा है कि पहले चरण के वोटिंग के रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी 10 नवंबर के बाद राज्य में भाजपा व लोजपा की सरकार बनना तय है। चिराग ने दशहरा के मौके पर पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किए जाने की घटना का निंदा करते हुए इसे वहां के सरकार प्रायोजित बताया। उन्होंने कहा है कि यह पंजाब की संस्कृति नहीं है। यकीनन इस पूरे घृणित कार्रवाई के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है। पुलिस तो उन्होंने इस मामले में नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर बेताब रहने वाले मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में बिहार की धरती पर राहुल गांधी द्वारा बयान दिए जाने के बाद भी वे चुप बैठे हैं।

